UKSSSC Driver Recruitment 2026: वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह 'ग' के तहत विभिन्न विभागों में वाहन चालक (Driver) और प्रवर्तन चालक (Enforcement Driver) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों को भरा जाएगा । जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । 

uttarakhand govt jobs 2026, uksssc, ukpsc

इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी हेतु पूरी पोस्ट पढ़े। 

UKSSSC Vahan Chalak Vacancy 2026: संक्षिप्त विवरण 

  • भर्ती बोर्ड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) 
  • पद का नाम: वाहन चालक (Driver) एवं प्रवर्तन चालक (Enforcement Driver) 
  • कुल पदों की संख्या: 72 पद 
  • विज्ञापन संख्या: 75/उ०अ० से०च०आ०/2026 
  • नौकरी का स्थान: उत्तराखंडआधिकारिक 
  • वेबसाइट: www.sssc.uk.gov.in 
  • आयु सीमा: 18-42 वर्ष (01 जुलाई 2026 तक)
  • शुल्क: UR/OBC - 300 रूपए मात्र | SC/ST/EWS/PH - 150 रूपए मात्र | अनाथ: कोई शुल्क नहीं. 
kotdwar csc, uttarakhand govt jobs, uk govt jobs, latest govt jobs

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates): आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान से नोट कर लें ताकि कोई भी मौका न छूटे:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 10 अप्रैल, 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 अप्रैल, 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 मई, 2026 
  • आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) करने की तिथि: 11 मई से 13 मई, 2026 तक 
  • लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि: 21 जून, 2026 

आयु सीमा (Age Limit as on 01.07.2026): आयोग द्वारा आयु की गणना के लिए 01 जुलाई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है ।

  • वाहन चालक (उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) और प्रवर्तन चालक (परिवहन विभाग): उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए । (जन्म 01 जुलाई 2008 के पश्चात व 02 जुलाई 1984 के पूर्व का नहीं होना चाहिए )।
  • अन्य सभी पदों के लिए: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए । (जन्म 01 जुलाई 2005 के पश्चात व 02 जुलाई 1984 के पूर्व का नहीं होना चाहिए )।
  • आयु में छूट: उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी । वहीं, उत्तराखंड के दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी ।

वेतनमान (Salary Details): इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन, लेवल-03 के अंतर्गत ₹21,700 से ₹69,100 तक का बेहतरीन वेतनमान दिया जाएगा ।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification & Eligibility): 

1. वाहन चालक (विभिन्न विभाग): 

  • किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
  • उम्मीदवार के पास रिक्ति को अधिसूचित किये जाने के दिनांक से कम से कम 3 वर्ष पूर्व का बना हुआ भारी (Heavy) या हल्के (Light) वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए ।

नोट: एनसीसी विभाग के वाहन चालकों के पास भारी एवं हल्के दोनों प्रकार के वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना अनिवार्य है ।

2. प्रवर्तन चालक (परिवहन विभाग): 

  • किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्था से आठवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो ।
  • भारी या हल्के परिवहन वाहन को चलाने का वैध लाइसेंस रिक्ति अधिसूचित होने के दिनांक से कम से कम 3 वर्ष पुराना होना चाहिए ।

पदों का विवरण (Vacancy Details: Total 72 Posts): पदों को अलग-अलग विभागों के अनुसार नीचे बांटा गया है:

Driver jobs 2026, uttarakhand, sarkari naukri, sarkari result
  • वाहन चालक (राज्य कर विभाग): 16 पद 
  • वाहन चालक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग): 09 पद 
  • वाहन चालक (समाज कल्याण विभाग): 09 पद 
  • वाहन चालक (ग्राम्य विकास विभाग): 07 पद 
  • वाहन चालक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय): 06 पद 
  • वाहन चालक (जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल): 06 पद 
  • वाहन चालक (एन०सी०सी० निदेशालय): 05 पद 
  • वाहन चालक (निदेशालय, विभागीय लेखा): 03 पद 
  • वाहन चालक (जिलाधिकारी, चमोली): 03 पद 
  • वाहन चालक (जिलाधिकारी, अल्मोड़ा): 02 पद 
  • प्रवर्तन चालक (परिवहन विभाग): 02 पद 
  • वाहन चालक (जिलाधिकारी, चम्पावत): 01 पद 
  • वाहन चालक (जिलाधिकारी, पिथौरागढ़): 01 पद 
  • वाहन चालक (उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी): 01 पद 
  • वाहन चालक (राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण): 01 पद 

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process): इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की होगी, जिसे दो चरणों में बांटा गया है:

Selection process for uttarakhand govt job 2026
लिखित परीक्षा (Written Exam): यह परीक्षा 25 अंकों की होगी और इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा । इसमें वाहन चालन और सामान्य ज्ञान से संबंधित बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे ।

पासिंग मार्क्स: सामान्य व ओबीसी श्रेणी के लिए न्यूनतम 45% तथा एससी व एसटी श्रेणी के लिए 35% अंक लाना अनिवार्य है ।

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (एक चौथाई) ऋणात्मक अंक काटा जाएगा ।

ड्राइविंग परीक्षा (Driving Test): लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर (एक पद के मुकाबले 6 गुना अभ्यर्थी) ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । यह टेस्ट 75 अंकों का होगा और इसमें सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है ।

अंतिम मेरिट: फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी ।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online): इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:

Sarkari naukri in uttarakhand

  • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं ।
  • 07 मई, 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की दोनों तरफ की कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है ।
  • इसके अलावा, अपनी श्रेणी (आरक्षण) का प्रमाण-पत्र और अनुभव प्रमाण-पत्र (जहां अनिवार्य हो) भी मोबाइल से स्कैन या फोटो खींच करके अपलोड करें ।
  • फॉर्म में अपना सही मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी ही दर्ज करें क्योंकि आयोग द्वारा सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, एडमिट कार्ड अलर्ट आदि इसी पर भेजे जाएंगे ।
APPLY ONLINE UKSSSC

विशेष नोट: सरकारी नौकरी की लेटेस्ट अपडेट्स और फॉर्म भरने में मदद के लिए Kotdwar CSC के ब्लॉग को नियमित रूप से चेक करते रहें! परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें, शुभकामनाएँ!