Life Certificate 2025 | Jeevan Pramaan Online | Pension Life Certificate Hindi Guide
जैसा की आप सभी को पता है कि भारत में हर पेंशनर को हर साल Life Certificate (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करना अनिवार्य होता है ताकि पेंशन जारी रहे और बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आती रहे। ज्यादातर लोग नवंबर महीने में यह प्रमाण पत्र जमा करते हैं। पहले यह प्रक्रिया बैंक या सरकारी कार्यालय जाकर ही पूरी होती थी, लेकिन अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन भी बना सकते हैं।
अगर आप पेंशनर हैं, या अपने बुजुर्ग माता पिता/दादा दादी के लिए Life Certificate बनाना चाहते हैं, तो कोटद्वार CSC का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे घर बैठे Life Certificate कैसे बनाएं, उसकी स्टेप/स्टेप गाइड, लाभ, ज़रूरी दस्तावेज, और आपके मन में आने वाले हर जरुरी सवाल।
⭐ Life Certificate क्या होता है?
Life Certificate एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिसे पेंशनर (Government or Private Pensioners) जमा करते हैं ताकि यह साबित हो सके कि वे अभी भी जीवित हैं ताकि उनकी पेंशन जारी रखी जाए।
सरल भाषा में — यह आपकी पेंशन को जारी रखने का सालाना प्रमाण है।
📅 Life Certificate कब जमा किया जाता है?
हर साल 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच Life Certificate जमा करना जरूरी होता है। कुछ विभाग जनवरी में भी स्वीकार करते हैं, लेकिन सुरक्षित रहने के लिए नवंबर में ही लाइफ सर्टिफिकेट बनाना एक बेहतर विकल्प है।
🎯 Life Certificate क्यों जरूरी है?
- आपकी पेंशन बंद न हो.
- आपका सरकारी रिकार्ड अपडेट रहे.
- आपके पेंशन खाते में किसी गलत दावे की रोकथाम हो सके.
- बुज़ुर्गों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना.
- सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान भी बना दिया है ताकि बुज़ुर्गों को परेशानी न हो।
📌 Life Certificate बनाने के दो तरीके:
1. Offline तरीका: लिखित रुप से प्रमाणपत्र बनाना और बैंक/अधिकारी से सत्यापन करना.
2. Online/डिजिटल तरीका: Jeevan Pramaan Portal/App पर biometric verification
यह दोनों ही तरीके आसान हैं, बस सही गाइड फॉलो करनी है।
🏠 पहला तरीका: Life Certificate कैसे बनाएं (Offline Method): यह तरीका उन लोगों के लिए है जिनके पास डिजिटल सुविधा उपलब्ध नहीं है।
✅ ज़रूरी चीज़ें:
- A4 सफेद कागज़
- पेंशनर की फोटो
- आधार कार्ड / PPO नंबर / बैंक पासबुक
- पेन कार्ड
- सरकारी अधिकारी से मुहर व साइन
📝 Certificate में क्या लिखें?
1. शीर्षक — Life Certificate / जीवन प्रमाण पत्र
2. पेंशनर का नाम - (यहाँ पेंशनर का नाम लिखे)
3. पिता/पति का नाम- (यहाँ पेंशनर के पिता/पति का नाम लिखे)
4. पता- (यहाँ पेंशनर पता लिखे)
5. जन्म तिथि- (पेंशनर की जन्मतिथि)
6. PPO नंबर / पेंशन नंबर- (यहाँ पेंशनर का PPO/पेंशनर नम्बर लिखे)
7. आधार नंबर - (केवल आखिरी 4 अंक)
8. मोबाइल नंबर- (यहाँ पेंशनर का मोबाइल नंबर लिखे)
9. घोषणा - (पेंशनर द्वारा)
"मैं प्रमाणित करता/करती हूँ कि मैं आज दिनांक ___ को जीवित हूँ।"
10. पेंशनर का हस्ताक्षर/अंगूठा- (यहाँ पेंशनर का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान)
11. पेंशनर का पासपोर्ट साइज फोटो
12. सत्यापित करने वाले अधिकारी का नाम, पदनाम, मुहर और हस्ताक्षर
इसके बाद इसे नज़दीकी बैंक शाखा या पेंशन विभाग में जमा कर दें।
📱 दूसरा तरीका: घर बैठे Online Life Certificate कैसे बनाएं? (Digital Jeevan Pramaan)
यह तरीका सबसे आसान और आधुनिक है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
✅ आखिर किस के लिए जरूरी है लाइफ सर्टिफिकेट बनाना?
- Central Government pensioner
- State Government pensioner
- EPFO pensioner
✅ क्या चाहिए?
- Aadhaar Card
- Mobile Number लिंक्ड
- Fingerprint Device (Mantra/Startek/etc.)
- Smartphone/Laptop
- Internet
✅ Steps:
1. अपने मोबाइल में प्ले स्टोर/app store से Jeevan Pramaan App डाउनलोड करें
2. अब अपना Aadhaar नंबर और PPO नंबर दर्ज करें
3. OTP से मोबाइल Verify करें
4. Biometric (finger/iris) scan करें
5. Certificate Generate हो जाएगा
6. PDF डाउनलोड करें और बैंक में जमा कर दीजिये.
आप चाहें तो अपने नजदीकी CSC Center या बैंक में जाकर भी डिजिटल Life Certificate बनवा सकते हैं।
✅ Life Certificate घर पर बनाने के फायदे
- बुज़ुर्गों को बाहर नहीं जाना पड़ता
- लंबी कतारों से छुटकारा
- समय और पैसा बचता है
- डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है
- पेंशन लगातार मिलती रहती है
📂 Life Certificate जमा करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- Aadhaar मोबाइल लिंक होना चाहिए
- जानकारी बिल्कुल सही भरें
- Fingerprint साफ रखें (तेल/क्रीम न लगाएँ)
- PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें
- बैंक में जमा की पुष्टि करवाएँ
❓ FAQs — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. Life Certificate कितने समय के लिए मान्य है?
Ans. साल के लिए। हर साल बनाना जरूरी है।
Q2. क्या Non Pensioner को भी Life Certificate चाहिए?
Ans. नहीं, यह केवल पेंशन लेने वाले व्यक्तियों के लिए है।
Q3. अगर Certificate न बनाएं तो क्या होगा?
Ans. पेंशन रुक जाती है, Life Certificate जमा करने पर फिर से शुरू हो जाती है।
Q4. क्या बिना biometric के बन सकता है?
Ans. हाँ, offline तरीका है, और कुछ विभाग Video KYC भी देते हैं।
Q5. क्या बेटे बेटी बना सकते हैं?
Ans. हाँ, बुज़ुर्गों की मदद करके life certificate बनाना पूरी तरह अनुमति है।
Life Certificate बनाने की प्रक्रिया अब बहुत आसान है। चाहे आप ऑफलाइन बनाना चाहें या ऑनलाइन, दोनों ही तरीके सरल हैं। यदि घर में कोई बुज़ुर्ग हैं तो नवंबर में उनका लाइफ सर्टिफिकेट जरूर बनाये। सही समय पर Life Certificate जमा करें और पेंशन को सुचारु रखे।
नोट: यदि आपके पास बायोमेट्रिक दिवस उपलब्ध नहीं हैं तो आप चाहे तो KOTDWAR CSC के कार्यकर्ता को अपने घर पर अपॉइंटमेन्ट लेकर बुला सकते हैं, यह सुविधा केवल कोटद्वार में रहने वाले पेंशनर के लिए ही उपलब्ध हैं. जरुरी जानकारी के लिए आप हमें हमारे व्हाट्सप्प पर सम्पक्र कर सकते हैं. पुरे कोटद्वार में आपको यह सुविधा केवल Kotdwar CSC हरिद्वार रोड़, पदमपुर मोटाढाक कोटद्वार द्वारा ही दी जा रही हैं वह भी बहुत काम सेवा शुल्क के साथ.
